Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली में राशन कार्ड की पात्रता के लिए परिवार की आय सीमा बढ़ाने का एलान

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हमने जो पहला कदम उठाया, वह राशन व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराना गया

21 May 2026

दिल्ली में राशन कार्ड की पात्रता के लिए परिवार की आय सीमा बढ़ाने का एलान

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राशन कार्ड की पात्रता के लिए परिवार की आय सीमा को 1.20 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पात्र लोगों को ही राशन मिले। इस दिशा में दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 7 लाख 71 हजार 384 अपात्रों के राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। इसमें 1 लाख 44 हजार लोग आय सीमा से अधिक, 35,800 लोगों ने एक साल से राशन नहीं लिया, 29,580 मौत हो चुकी है और 23,394 डुप्लीटकेट शामिल है।
उन्होंने कहा कि 15 मई से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और बायोमेट्रिक आधारित होगी। इसके लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की आय का प्रमाण पत्र और सदस्यों का विवरण जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि राशन वितरण भी बायोमेट्रिक तरीके से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सही व्यक्ति तक पूरा राशन पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से दिल्ली के लाखों गरीब लोगों को नए राशन कार्ड बनवाने का अवसर नहीं दिया गया। वे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहे और अधिकारियों एवं नेताओं से गुहार लगाते रहे, फिर भी उनके राशन कार्ड जारी नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हमने जो पहला कदम उठाया, वह राशन व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराना गया। ऑडिट के बाद 7 लाख 71 हजार 384 अपात्र लाभार्थियों के नाम राशन सूची से हटाए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में राशन कार्ड : परिवार की आय सीमा बढ़ाने का एलान
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हमने जो पहला कदम उठाया, वह राशन व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराना गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News